फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सिपाही का कोबरा बाइक से स्टंट करते वीडियो वायरल

Tue, 13 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कोबरा बाइक से स्टंट करते हुए सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ता देख सीओ को मामले की जांच सौंपी गई है। सिपाही डकोर कोतवाली में तैनात है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली में तैनात सिपाही राहुल कुमार का बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कोबरा बाइक से स्टंट करते हुए रविवार की रात एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सिपाही सरकारी कोबरा बाइक से स्टंट कर रहा है। करीब आधा मिनट के इस वीडियो में सिपाही फिल्मी अंदाज में बाइक लेकर आता है और स्टंट भी करता है। वीडियो बनाने वाला उसका साथी भी उसको टिप्स दे रहा है। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पूरी जांच सीओ अर्चना सिंह को सौंप दी गई है। सीओ का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद सिपाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें