कदौरा। दो दिन पूर्व ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मरगांया में संदिग्ध हालातों में हुई विवाहित की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बता दे कि गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में वर्षा 26 पत्नी चंद्रभान निवासी मरगांया की मौत हो गई थी। सूचना पर सीएचसी पहुंचे पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति की पिटाई कर दी थी। शनिवार को मृतका के पिता कालीचरण पुत्र आशाराम निवासी ग्राम सरांय थाना पूंछ जिला झांसी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर दामाद चंद्रभान, सास उर्मिला, ससुर यादराम, देवर राहुल, ननद मंजू, रिंकी व संतोषी पर पुत्री वर्षा की हत्या करने तथा दहेज मांगने के आरोप लगाए। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।