कोंच। कस्बे के स्टेट बैंक तिराहे पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी घायल हो गए। अचानक सामने आए मवेशी से टकराकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
कोंच राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात डॉ. प्रमोद कुमार (45) सोमवार रात स्टेट बैंक तिराहे से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर आए एक मवेशी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह घायल हो गए। नगर पालिका सभासद विक्रम सिंह तोमर ने एक अन्य साथी के सहयोग से घायल अधिकारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया।
सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। (संवाद)