सेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों से स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मन मोह लिया। लघु नाटक से समाज में अंधविश्वास और व्याप्त कुरीतियों पर कटाक्ष किया। कहा कि लगातार नए आविष्कार हो रहे हैं, अब लोगों को अंधविश्वास जैसी कुरीतियों से बचना चाहिए। साथ ही जात-पात के नाम पर पनप रही भेदभाव की नीति को भी खत्म करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह सरसेला व शिक्षाविद श्रवण कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर नन्हे, मुन्ने बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। वहीं, आई लव माई इंडिया गीत पर ग्रुप डांस किया गया। प्रियांशी यादव, आन्या चौहान, पायल शर्मा, दीपशिखा अवस्थी, आकांक्षा सिंह, मानसी परिहार, राधा ने सहभागिता की।
इसी तरह अंकित, सत्यम पाल, मानवेंद्र पाल, अनुज, सत्यजीत सिंह, उत्कर्ष दीक्षित, सौरभ यादव, अभय, मानवेंद्र, ऋषभ यादव, युवराज पाल, ऋषभ निषाद ने खाय के पान बनारस गीत पर जमकर ठुमके लगाए तो तालियों से उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक कौशल किशोर संत ने अतिथियों का आभार जताया। प्रधानाचार्य मधु मिश्रा के अलावा शिक्षकों में वंदना द्विवेदी, आराधना शुक्ला, पल्लवी, रजनी सिंह, फैजी बानो, मोहित यादव, क्षमा, आशीष चतुर्वेदी, दुर्गा सिंह, भूपेंद्र सिंह, राहुल दुबे, अरविंद सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।