खजुरी में आयोजित शिविर में योग करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से ग्राम खजुरी में निशुल्क योग शिविर लगाया गया। पांच दिनों तक चलने वाले शिविर में योग शिक्षक जितेंद्र कुमार आर्य ने लोगों को योग के फायदे बताए। इसके अलावा कई लोगों ने पतंजलि की सदस्यता भी ग्रहण की।
योग शिक्षक ने बताया कि योग के माध्यम से हम अनेकों बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वर्तमान समय में भागदौड़ के जीवन में योग बेहद कारगर है। इसके लिए ज्यादा भी कुछ करने की आवश्यकता है। सुबह, शाम कुछ घंटों का समय जीवन को निरोगी बना सकता है। उन्होंने अनुलोम, विलोम, प्राणायाम आदि योग भी ग्रामीणों को सिखाए। इसके अलावा आयुर्वेद पद्धति से बीमारियों का इलाज किए जाने की भी जानकारी दी।
शिविर में मौजूद ग्रामीणों की मानें तो उन्हें योग का लाभ भी मिल रहा है। इसी कड़ी में सभी ने स्वच्छता अभियान में शामिल होेने और पौधरोपण का भी संकल्प लिया। योगाचार्यों की ओर से युवाओं को नशे की लत से भी दूर रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर प्रदीप जाटव, अंकुश जाटव, हिमांशु प्रजापति, रामकुमार, रामरती, शांति देवी, चंद्रशेखर मास्टर आदि मौजूद रहे।