फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा-उकासा टोल पर वाहनों का दबाव बढ़ा, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
फोटो -06 आटा - उकासा टोल के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित आटा-उकासा टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह वाहनों का अचानक दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया। टोल प्लाजा से चमारी तक करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोलकर्मियों की सूझबूझ और राहगीरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे झांसी से कानपुर जाने वाली लेन पर एक साथ बड़ी संख्या में वाहन पहुंच गए। इससे टोल प्लाजा की लेनों पर दबाव बढ़ गया। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण टोल पर जाम की स्थिति बन गई और देखते ही देखते हाईवे पर लंबी कतार लग गई।

जाम में बसें, कारें, ट्रक समेत अन्य छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सुबह के समय यातायात अधिक होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जाम करीब डेढ़ घंटे तक लगा रहा। इस दौरान कई वाहन चालक जल्दबाजी में दूसरी लेन और विपरीत दिशा से निकालने लगे। इससे स्थिति और बिगड़ गई।
विज्ञापन


टोल कर्मियों ने राहगीरों की मदद से धीरे-धीरे वाहनों को निकलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के चलते हाईवे पर काफी देर तक अव्यवस्था का माहौल बना रहा। झांसी से कानपुर जा रहे कार चालक उपेंद्र और ट्रक चालक मानसिंह ने बताया कि वे करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। टोल मैनेजर अनिकेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक साथ वाहनों के आने से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। टोल कर्मियों ने जाम खुलवाया दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें