फोटो - 03 मृतक विकास दोहरे की फाइल फोटो।
माधौगढ़। कस्बे के मालवीय नगर मोहल्ले में मां की डांट से आहत होकर देर रात युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी विकास दोहरे (23) शराब का आदी था। बृहस्पतिवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर मां माया देवी ने उसे डांट दिया। बताया गया कि इसी बात से क्षुब्ध होकर वह कमरे में चला गया। देर रात विकास ने कमरे में लगे पंखे से साड़ी का बांधकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मां को चिंता हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर युवक का शव फंदे से लट घटना के बाद मां माया देवी और दिव्यांग भाई छोटू का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में घटना के बाद शोक का माहौल बना रहा।
कोतवाल अभिलाष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के शराब का आदी होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फोटो - 03 मृतक विकास दोहरे की फाइल फोटो।