फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Fri, 26 Apr 2019 12:09 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर स्थित आर्यकन्या स्कूल के पास बुधवार देर रात दो बजे एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव अजनारी जा रहे संदीप उर्फ भूरे (26) पुत्र दरयाब सिंह कुशवाहा की स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार राजकरन (24) पुत्र वीरेंद्र कुशवाहा, दिनेश (24) पुत्र राम सिंह निवासी अजनारी कोतवाली उरई गंभीर रुप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां संदीप को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकरन व दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए दोनों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। संदीप की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो घर में रोना पीटना शुरू हो गया। संदीप के परिजनों ने बताया की उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी और एक पुत्र भी था। वह कर्नाटक में पानी पूरी का धंधा कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें