फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीसीएम में वाहन ने मारी टक्कर, चालक की मौत

Tue, 04 Feb 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महाराष्ट्र के सोलापुर से अंगूर लादकर कानपुर जा रही डीसीएम में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि हेल्पर को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले गई, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के डेरापुर निवासी सिराजुद्दीन उर्फ मुन्ना (26) डीसीएम चलाता था। रविवार रात हेल्पर आलम (20) के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर से अंगूर लादकर कानपुर जा रहा था। जैसे ही डीसीएम झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार चालक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आलम को भी मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां चालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सिराजुद्दीन चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें