फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सब्जी विक्रेताओं ने किया अतिक्रमण, पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 19 मोहल्ला मनीगंज में सड़क पर बैठे सब्जी दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनीगंज में वर्षों से सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी को जाम व अव्यवस्था के कारण प्रशासन ने 25 नवंबर को पुराने स्टेशन के पास स्थानांतरित कर दिया पर शनिवार को सब्जी विक्रेता दोबारा पुराने स्थान पर दुकानें सजाने लगे। पुलिस ने दुकानदारों को हटाने का प्रयास किया तो विरोध शुरू हो गया। दुकानदारों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने दुकानदारों पर लाठीचार्ज किया है। विक्रेताओं का कहना है कि नए स्थान पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनीगंज में कई दशकों से सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें लगती आ रही हैं, जहां डिलौलिया, तरीबुल्दा, गुढ़ा, देवकली सहित कई गांवों के किसान व शहर के सब्जी विक्रेता सड़क किनारे दुकानें लगाकर बैठते हैं। लोगों को हो रही समस्या को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें हटवा दिया था लेकिन शनिवार को दोबारा से वह पुराने स्थान पर आए गए। जानकारी पर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भडाना मौके पर पहुंचे और उन्हें वहां से चिह्नित स्थान पर चले जाने के लिए कहा। जब वह नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया। इस पर क्षेत्रीय लोग उनके समर्थन में आ गए और वहां बवाल होने लगा।
आरोप है कि पुलिस ने उनके ऊपर लाठी चार्ज किया है। साथ ही उनकी सब्जी को भी फेंक दिया है। इसके बाद वह सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मारपीट की बात निराधार है। दुकानदारों को चिंहित स्थान पर जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें