फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आई सब्जी मंडी, 10 दुकानें फुंकीं

विज्ञापन
मलबे के बीच से सामान बटोरते विक्रेता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कुठौंद। सब्जी मंडी में भीषण आग की चपेट में आकर करीब 10 दुकानें जल गई। इलाकाई लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक लगभग चार लाख का नुकसान हो चुका था। दमकल के देर से आने पर सब्जी विक्रेताओं में रोष रहा। फिलहाल कोई अधिकारी भी नुकसान के आकलन के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

कस्बे में हनुमान मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन पर साप्ताहिक सब्जी मंडी लगती है। यहीं पर कुछ दुकानदारों ने अपनी अस्थायी रूप से बांस के टट्टर से दुकानें बना रखी हैं। मंगलवार देर रात 12 बजे के आसपास अचानक इसी मंडी में आग लग गई। मंडी से लपटें उठते देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर सब्जी विक्रेता भी मौके पर पहुंच गए। आसपास पानी का इंतजाम न होने के कारण इलाकाई लोग दूरदराज से पानी लाकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहें।
पुलिस की तरह दमकल भी काफी देर बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग से दुकानदार कृष्णा, लल्ली, दुर्गेश, गोपाल, अशोक, रोहित, अजमेर, दिनेश, लालजी व अमृतलाल की सब्जियों की दुकानें जल चुकी थीं। इसमें चार लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सभी बेबस होकर लपटों को देखते रहे लेकिन कुछ कर न सके। इलाकाई लोगों में दमकल के देर से पहुंचने पर रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

एक माह पहले भी लगी थी मंडी में आग
बीती एक मार्च को भी सब्जी मंडी आग की लपटों से घिर गई थी। अग्निकांड से दुकानदारों में गोपाल, दुर्गेश, कृष्णा व लल्ली को काफी नुकसान हुआ था। ये सभी दुकानदार रोते हुए यही चिल्लाते रहे कि आखिर बार-बार उनकी ही दुकान को आग को क्यों लग रही है।
बिजली नहीं फिर कैसे लग रही आग
विक्रेताओं ने पुलिस को बताया कि मंडी में कोई बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। फिर एक माह में दो बार कैसे आग लगी। कूड़ा करकट भी मंडी से दूर ही फेंका जाता है। पुलिस का कहना है कि कारणों का पता करने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें