फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम

Wed, 10 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
31वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन बुधवार को सायं हुआ। इसमें जिले के सभी आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय के अलावा सभी ब्लाकों के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित किया। समापन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसकेे बाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने अतिथियों को मार्च पास्ट कर सलामी दी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य रतन सिंह और अध्यक्षता कर रहे बीएसए राजेश कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है। कार्यक्रम का संचालन युद्धवीर कंथरिया ने किया। इस मौके पर इलाहाबाद बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक
विज्ञापन


टीएम नायक, उनकी पत्नी विद्या नायक, इलाहाबाद बैंक उरई के मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष एस हुददर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी गणेश प्रसाद, वित्त व लेखाधिकारी दीपक बाबू, राजेंद्रकुशवाहा, सर्वेश कुमार, अजीत यादव, ममता स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें