फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिकीय संवर्ग में बंद हो आउटसोर्सिंग

Wed, 10 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यहां  शासन की ओर से कर्मचारियों की मांगों का निराकरण न किए जाने पर आक्रोश जताया गया।  इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लिपिकीय संवर्ग में आउटसोर्सिंग पूरी तरह बंद होनी चाहिए ।  ग्रेड पे 2400 रुपये किया जाए। छठवें वेतन आयोग की
विज्ञापन


विसंगतियों को दूर करने की भी मांग की गई। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम डा. एवी सिंह को कर्मचारी नेताओं ने  ज्ञापन सौंपा । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को लेकर कर्मचारियों में मचे घमासान के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी तिवारी गुट की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान अध्य ताहिर अंसारी ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न

नहीं होने दिया जाएगा।  मांगों को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों की ओर से लगातार शासन स्तर पर बात हो रही है। सरकार ने मांगें न मानीं तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया  जाएगा। जिलामंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। लिपिक वर्ग में ठेका प्रथा बंद हो। संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया
विज्ञापन


जाए।  नियमितीकरण वाले कर्मचारियाें को पूर्ण सेवाओं का लाभ मिले। मनोज ओमर ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सीधी भर्ती होनी चाहिए।  कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन स्थल पर सदर एसडीएम डा.एवी सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित  मांग पत्र सौंपा। इस दौरान प्रीतम सिंह यादव, अजीत नरायण, रामेश्वर कुशवाहा, चंद्रशेखर, महाराज सिंह, शिवराम तिवारी, कैलाश सिंह सेंगर, प्रमोद दुवे आदि मौजूद रहे।

हरिमोहन बने अध्यक्ष, करन सिंह मंत्री
यूपी मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जनपद शाखा जालौन का चुनाव मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी डा.सुग्रीव बाबू, उप मुख्य चिकित्साधिकरी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, जिला मंत्री करन सिंह को चुना

गया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र कुमार, संगठन मंत्री अरविंद जाटव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा, आडीटर जाहिद अली, संरक्षक आरपी भदौरिया को चुना गया। इस मौके पर रामसिंह यादव, मोहम्मद असरफ खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें