फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड मरीजों के लिए सेवा भाव वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। भारत विकास परिषद उरई शाखा एवं प्रभु आइए ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से सेवा भाव वैन का शुभारंभ डीएम प्रियंका निरंजन ने बुधवार को कलक्ट्रेट में किया। इस वैन का उपयोग कोविड मरीज के लिए बिना किसी भुगतान के होगा। यह मरीजों को घर से अस्पताल और अस्पताल से घर लाने ले जाने का काम करेगी। जल्द ही वैन में आक्सीजन सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि इस आपदा के समय में सामाजिक संस्थाओं का बढ़ चढ़कर कर सहयोग करना सराहनीय है।
विज्ञापन

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौदिया ने बताया कि बीते दिनों एंबुलेंस चालक कोविड मरीजों के तीमारदारों से अवैध वसूली लगातार शिकायतें आ रही थी। इसी को देखते हुए परिषद ने सेवा भाव चलाने का फैसला किया। परिषद के शाखा के अध्यक्ष लखन लाल बताया कि संस्था की ओर से आगे भी मदद का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं ट्रस्ट के रोहित विनायक ने बताया कि मोबाइल नंबरों 9555173224, 8429733929 व 9415024630 की मदद से कोई भी कभी भी वैन की सेवाएं प्राप्त कर सकता है। वैन में एक दान पात्र भी रखा जा रहा है, यदि किसी की इच्छा हो तो उसमें सहयोग कर सकता है। शुभारंभ मौके पर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा परिषद के संजीव गुप्ता, डॉ संजय गुप्ता, प्रतीक कुमार अग्रवाल, शैलेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें