फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक बंधन में बंधे आठ नवयुगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। शनिवार की रात सुप्रसिद्घ सिद्घ पीठ हुल्का देवी मंदिर के प्रांगण में श्री पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आठ जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधे। नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिए यूपी के अलावा अन्य राज्यों के भी गणमान्य नागरिकों, बुद्घजीवी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। पंद्रहवें सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि शिवसेवक विश्वकर्मा चरसौनी व क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने थे। इसकी अध्यक्षता पूर्व सब इंस्पेक्टर लखनलाल गौड़ ने की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकजुटता दर्शाते हैं। वर्तमान में हर आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है। ऐसे में सामूहिक विवाह सम्मेलनों की उपयोगिता और बढ़ जाती है। सम्मेलन में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, सुनील शर्मा, भागवताचार्य साध्वी श्यामा किशोरी श्रीधाम वृंदावन, नरेंद्र विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. धर्मेंद्र पांचाल आदि मंच पर मौजूद रहे। संचालन मूलचंद्र पांचाल ने किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा बजरिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्वान ब्राह्मणों पं. शशिकांत तिवारी नन्हें महाराज, पं. चंद्रशेखर दुबे, पं. छोटू तिवारी, पं. राजाभैया पुजारी आदि ने विवाह संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें