फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक घंटे के आपरेशन के बाद निकाला बच्चेदानी का ट्यूमर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को एक घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला की बच्चेदानी के ट्यूमर को निकालने में सफलता पाई है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से मरीज अपना इलाज नहीं करा पा रही थी।
विज्ञापन

जालौन ब्लॉक के खर्रा गांव निवासी किरन (57) बच्चेदानी के ट्यूमर की समस्या से करीब एक साल से जूझ रही थीं। ट्यूमर दोनों तरफ था। आचार्य डॉ. सुधांशु शर्मा ने टीम के साथ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया। ट्यूमर का वजन करीब 20 किलो है। डॉ. सुधांशु शर्मा ने बताया कि जनपद के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इनके दो बार ऑपरेशन भी बाहर हो चुके थे और एक साल से पेट में दर्द हो रहा था। प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य एवं सीएमएस डॉ. प्रशांत निरंजन ने बताया कि ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. रितिका, डॉ. अरुण अहिरवार, डॉ. अरबाब, डॉ. भावना, डॉ. उस्मान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें