फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 1236 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नवरात्र और विजयादशमी की छुट्टी के कारण आधे दिन ही ओपीडी चली। बुधवार को पूरे दिन जिला अस्पताल में खुला तो मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। मौसमी बीमारियों के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे। मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को पैथाेलॉजी से सीबीसी जांच कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और सुबह-शाम पड़ रही सर्दी के बाद सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए मरीजों की एक बार फिर से भीड़ लगने लगी है। अस्पतालों में इस समय सर्दी खांसी और बुखार के रोगियों की संख्या अच्छी खासी नजर आ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को इलाज के लिए मरीजों की अच्छी खासी संख्या नजर आई। बुधवार को ओपीडी में 1236 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सोमवार और मंगलवार को छुट्टी के कारण साढ़े 11 बजे तक ओपीडी चली। इसमें सोमवार को 402 मरीज आए तो मंगलवार को 133 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बुधवार को पूरे दिन ओपीडी चलने से मरीजों की संख्या बढ़ गई। सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार बनौधा ने बताया कि मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। मौसम में बदलाव हो रहा है। ठंडक बढ़ने से सर्दी, बुखार की चपेट में लोग आ रहे है। ऐसे में जरूरी है कि मौसम को देखते हुए कपड़े और खानपान पर विशेष ध्यान दें। किसी भी तरह की लापरवाही बीमार कर सकती है। बच्चे और बूढ़े और गर्भवती को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें