फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स देखने आए किशोर को ट्रक ने रौंदा, मौैत

Sat, 04 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बारातियों से भरी ‌मिनी बस पलटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साथी के साथ राठ से कालपी उर्स देखने आए एक किशोर व उसके साथी को कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने रौंद दिया। इससे दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनाें को जिला अस्पताल भिजवाया जहां किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज
विज्ञापन


झांसी रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर जनपद के राठ निवासी अशफाक (13) पुत्र अजमेरी अपने साथी अकमल(21) पुत्र आदिम के साथ कालपी में चल रहा उर्स देखने के लिए आया था। शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे दोनों सड़क पार कर कुछ खाने का सामान खरीदने जा रहे थे। इस दौरान कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनाें

को टक्कर मार दी। इससे दोनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद पुलिस व अकीदतमंदों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान अशफाक की मौत
विज्ञापन


हो गई जबकि उसके  साथी अकमल की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टराें ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। किशोर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनाें को मिली तो उनकी हालत खराब हो गई और वह बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें