फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कालपी में निकाला उर्स का जुलूस, उमड़े अकीदतमंद

विज्ञापन
फोटो-20-जुलूस में शामिल अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
कालपी। नगर स्थित प्राचीन खानकाह दरगाह में 376वें उर्स का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जुलूस भी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला राजेपुरा स्थित प्राचीन खानकाह में प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन होता है। परंपरा के अनुसार बृहस्पतिवार को ध्वजारोहण के साथ 376वें उर्स की शुरुआत हुई। शुक्रवार को खानकाह के सज्जादानशीन ग्यासुद्दीन मियां की अगुवाई में रावगंज स्थित मखदूम शाह से जुलूस निकाला गया। जुलूस धार्मिक नारों के बीच बजरिया कोतवाली के सामने से होता हुआ दुर्गा मंदिर चौराहा, हरीगंज चौराहा, दमदमा, मुन्ना फुलपावर चौराहा, टरननगंज बाजार और सब्जी मंडी रोड से गुजरते हुए पुनः खानकाह परिसर में समाप्त हुआ। जुलूस में विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, कारी शमशुद्दीन, मुफ्ती अशफाक, हाफिज इरशाद, पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, आसिफ नफीस, कांग्रेस नेता तसलीम खान, अजहर बाबा, डॉ. आफताब, सुरेश चंद्र वर्मा, शिव बालक सिंह यादव, आशुतोष मिश्रा, सिद्धार्थ दोहरे, दानिश दीवान, परवेज, आरिफ रजा, फिरोज, आजाद, जब्बार राइन, अतर सिंह पाल, राजेश गौतम, परहेज कुरैशी, जगजीवन अहिरवार, अजीज, अहमद आदि रहे। उर्स के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें