फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कुल्हाड़ी के हमले से घायल युवक की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। कुल्हाड़ी के हमले से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को जब शव घर पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। एएसपी पहुंचे और उन्होंने पूरे घटना की जांच सीओ कोंच को सौंपी है।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के सलेमपुर कालपी गांव निवासी सुरेंद्र दोहरे (40) गांव के पास स्थित नलकूप से अपने खेत में 18 फरवरी को पानी लगा रहा था। तभी गांव के ही दीपक शुक्ला से उसका विवाद हो गया था। इस पर दीपक ने नशे की हालत में सुरेंद्र के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत होने पर परिजन उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल ले गए थे।
मृतक के भाई महेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने दीपक शुक्ला उसके भाई रामकुमार, राजकुमार व दिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली थी। पुलिस ने दीपक को जेल भेज दिया था। 24 दिन तक चले इलाज के दौरान बुधवार की शाम युवक की मौत हो गई। गुरुवार को जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर एएसपी प्रदीप कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना में चार लोग शामिल थे। सीओ घटना के बाद से ही जांच की बात कह रहे हैं। पुलिस ने एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने परिजनों को समझाकर पूरे मामले की जांच सीओ कोंच डॉ. देवेद्र पचौरी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें