फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बाहरी परीक्षक प्रायोगिक परीक्षाएं कराने पर हंगामा

विज्ञापन
कोविड नियमों की अनदेखी के साथ डीवी कालेज में होती प्रायोगिक परीक्षाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। डीवी कालेज में मंगलवार को बिना बाहरी परीक्षक के प्रायोगिक परीक्षाएं कराए जाने पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं की परेशानी को विश्वविद्यालय प्रशासन से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीवी कालेज में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेश पर प्रायोगिक परीक्षाएं 30 अप्रैल तक कराने के निर्देश हैं। ऐसे में जल्दबाजी में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जा रही है। प्रायोगिक परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। मंगलवार को बीएससी प्रथम वर्ष की फिजिक्स और केमिस्ट्री की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी थी। इसके लिए वाह्य परीक्षक नहीं पहुंचे तो विभागाध्यक्षों ने अपने स्तर ही प्रायोगिक परीक्षाएं करानी शुरू कर दी। इसे लेकर परीक्षार्थियों ने नाराजगी देखी गई। शरद, अनमोल, विवेक आदि छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई और इसकी शिकायत प्राचार्य से की। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को शांत कर मामले से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। प्राचार्य डॉ. रामप्रताप सिंह ने इस मामले से विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें