फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत पर सीएचसी में हंगामा

विज्ञापन
सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बड़ी तादाद में लोग वैक्सीन लगवाने केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की किल्लत से स्थितियां बिगड़ रही हैं। सोमवार को सैकड़ों लोग टीका लगवाने सीएचसी पहुंचे, लेकिन सीमित लोगों को ही टीके लग पाए। घंटों के इंतजार के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन नहीं लग पाई तो हंगामा कर व्यवस्था को कोसा।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध वैक्सीन के सापेक्ष कमोवेश तीन गुना ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को सिर्फ दो सौ लोगों को ही टीके लग पाए। लगभग तीन सौ लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि स्लॉट सिस्टम खत्म कर देने से यह स्थिति बन रही है।
टीकों की आपूर्ति सीमित मात्रा में हो रही है और लगवाने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। कस्बे के लिए सिर्फ दो सौ टीके दिए गए थे, जिनमें 130 सीएचसी में और 70 अर्बन में लगाए गए हैं। एसआरपी इंटर कॉलेज में लगने वाले कैंप के लिए फिलहाल अभी दो दिन और टीके उपलब्ध नहीं होंगे। सिर्फ सीएचसी और अर्बन में ही मात्र दो सौ लोगों को मंगलवार और बुधवार को वैक्सीन लग सकेगी।
विज्ञापन

सोमवार को तो आलम यह था कि वैक्सीन की आपूर्ति के सापेक्ष कई गुना अधिक लोग केंद्र पर पहुंच गए। जिन्हें टीके नहीं लग पाए उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। एसआरपी के गेट पर चस्पा आज वैक्सीनेशन नहीं होगा की सूचना देखकर टीका लगवाने पहुंचे लोगों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। सीएचसी प्रभारी डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि उन्हें वैक्सीन की जितनी आपूर्ति की गई है, उतने लोगों को ही टीके दिए जा सकते हैं।
कदौरा। कस्बे की सीएचसी में वैक्सीन न लगाने पर लोगों ने हंगामा किया। कई लोगों ने कर्मचारियों पर सुविधा शुल्क मांगने और पक्षपात का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक व पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
कस्बा स्थित सीएचसी पर सोमवार की दोपहर गांव जकसिया, इकौना, रैला व निस्बापुर के 50 से अधिक ग्रामीण वैक्सीन लगवाने पहुंचे। अपने-अपने आधार की कॉपी जमा कर ेनाम लिखवा दिया। घंटों इंतजार के बाद भी वैक्सीन न लगने पर कर्मचारियों से पूछा तो कर्मचारियों ने और इंतजार करने के लिए कहा। इस पर ग्रामीण भड़क गए। नाराज ग्रामीणों ने केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
हंगामा होता देख कर्मचारियों ने इसकी सूचना अधीक्षक और पुलिस को दी। इस पर चिकित्सा अधीक्षक और पुलिसकर्मी केंद्र पर पहुंच और हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। ब्रजमोहन, रामनरेश, रामगोपाल, कृष्णपाल, अखिलेश, चंद्रपाल, मधु, रानी, लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि हम लोगों के आधार सुबह जमा हो गए थे। कर्मचारियों ने हमसे बाद आए लोगों को वैक्सीन लगा दी और रुपयों की मांग कर रहे है।
बताया कि पांच दिन से वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह 8 बजे अस्पताल आ जाते हैं, लेकिन वैक्सीन अभी तक नहीं लगी। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 200 वैक्सीन की डोज मिली थी, जो सबको लगाई जा रही है। ग्रामीण आपस में ही जल्दी वैक्सीन लगवाने के चक्कर में भिड़ गए थे। समझा-बुझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें