फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों को बुलाने पर बैंक और डाकघर में हंगामा

Thu, 17 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
डाकघर के बाहर बवाल करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। नोटबंदी के बाद से लोग खासे परेशान हैं। बैंकों और डाकघर में कुछ कर्मचारी अपनों को बुलाकर नोट बदल रहे हैं। इस पर बैंकों और डाकघर के बाहर लाइन में लगे लोग भड़क गए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस हरकत में आई। किसी तरह लोगों को शांत कराया। मुख्य मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कुछ रसूखदार लोग बैक डोर से अंदर जाकर कर्मचारियों से अपने नोट बदलवा रहे हैं।  गुरुवार को बैंक की इस शाखा के बाहर हंगामा शुरू हो गया। भीड़ जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमीन पर बैठ गई। सूचना मिलने पर आनन फानन पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और किसी तरह भीड़ को समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

 
  इधर, सराफा बाजार स्थित उप डाकघर शाखा में कुछ कर्मचारी अपनों को अंदर बुला रहे थे। इसका वीडियो घंटों से लाइन में लगे एक युवक ने बना लिया। इस पर डाक कर्मचारी घबरा गए। आरोप है कि कर्मचारियों ने युवक को अंदर ले जाकर धमकाया। कहा कि यदि वीडियो डिलीट न किया तो उसके ऊपर लूट का मुकदमा लिखा दिया जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सरकारी कर्मचारी के दबाव में आ गया और वीडियो डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें