गोशाला में नगर पंचायत के खिलाफ नारेवाजी करते ग्रामीण
- फोटो : ORAI
माधौगढ़(जालौन)। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिनी शुगर मिल डिकौली स्थित अस्थाई गोशाला में दो मवेशियों की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने उच्चधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है।
वर्तमान में मात्र 40-50 मवेशी मौजूद हैं। एक सप्ताह भीतर पांच मवेशियों की मौत से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को गोशाला कर्मी दो मवेशियों के शव हटा रहे थे, तभी मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया है। गोशाला कर्मियों से धक्का मुक्की भी हुई। प्रधान पति अजय करन सिंह, राजा सिंह, बबलू, दीपू सिंह, कमलेश, हर्ष, विक्की, सिंह, सुनील सिंह, रिकूं ने नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की।
आरोप है कि गोशाला में सर्दी के दौरान तीन सौ मवेशी थे। देखभाल के लिए आठ कर्मचारी तैनात है। मवेशियों के खाने पीने का इंतजाम ठीक न होने से ही उनकी मौत हो रही है। ग्रामीणों ने उच्चधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है। उधर, विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत सह संयोजक ओमकार ठाकुर ने कहा कि यदि ग्रामीणों के खिलाफ कोई एफआईआर हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।