फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट में पहुंची यूपी 100, बदमाश को दबोचा

Fri, 16 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
यूपी 100 का शुभारंभ करते एसपी।
विज्ञापन
जिले को मिले 36 यूूपी 100 वाहनों ने सड़क पर उतरते ही अपनी उपयोगिता भी साबित करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने इन्हें पुलिस लाइन मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और दोपहर करीब 12 बजे रामपुरा में सराफा व्यापारी पर फायर झोंककर भाग रहे बदमाश को यूपी 100 ने दबोच भी लिया। एसपी ने इससे खुश होकर टीम को पांच सौ रुपये इनाम दिया।
विज्ञापन


एसपी डा. राकेश सिंह शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और वहां कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इसके बाद यूपी 100 के जवानाें की परेड कराई। हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी थानाें के लिए वाहन रवाना कर दिए गए। इस दौरान एसपी ने कहा कि यूपी 100 से जिले की पुलिस में नई ताकत आई है। अब अपराध होने के बाद पुलिस पलक झपकते ही वारदात स्थल पर पहुंचेगी और अपराधियाें पर नकेल कसेगी।

इधर, रामपुरा के ऊमरी कस्बा में रंगदारी न देने पर दोपहर करीब 12 बजे एक बदमाश ने सर्राफा व्यापारी पर फायर झाेंक दिया। सराफा व्यापारी इसमें बाल-बाल बच गया। व्यापारी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद यूपी 100 दस मिनट के भीतर पहले घटनास्थल पर पहुंची और फिर भाग रहे बदमाश को भी पकड़ लिया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। इस पर टीम की सराहना करते हुए एसपी ने टीम को 500 रुपये ईनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें