फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को सात साल की कैद

Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
यात्रियाें को नशीली गोलियां खिलाकर अचेत कर उनसे लूटपाट करने के आरोपी को गैंगस्टर एक्ट जज मनोज कुमार शुक्ला ने सात साल की सजा व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस ने 13 फरवरी 2013 को शहर के  काेंच बस स्टैंड के पास संदिग्ध हालत में जा रहे विजय बाल्मीकि निवासी गांव मिश्रीपुर थाना कुरारा, हमीरपुर हाल मुकाम विजय गेस्ट हाउस इंद्रानगर उरई को नशीली गोलियाें के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यात्रियाें को नशीली गोलियां चाय आदि में मिलाकर पिला देता था और जब वह अचेत हो जाता थे, तो उनका सामान न पैसा लेकर भाग जाता था। इस मामले की सुनवाई गैंगस्टर एक्ट जज मनोज कुमार शुक्ला की अदालत में चल रहा था। शुक्रवार को दोनाें पक्षाें के अधिवक्ताओं की बहस सुनने के बाद जज ने आरोपी विजय पर दोष सिद्ध होने पर उसे सात साल की सजा व 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। शासन की ओर से पैरवी शासकीय अधिवक्ता मोतीलाल पाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें