फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जालौन में भीषण सड़क हादसा, तेजरफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार तीन को रौंदा, दो की मौत

Thu, 19 Aug 2021 10:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जालौन में कानपुर झांसी हाईवे पर एक सड़क हादसे में डीसीएम और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
डीसीएम ने मारी बाइक में टक्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के एट में डीसीएम ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे महिला सहित दो की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते हाईवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है। जालौन की एट थाना क्षेत्र के कानपुर झांसी हाईवे ग्राम गिरथान के निकट बने भारत पेट्रोलियम पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठे तीनो लोग उछलकर हाईवे पर गिरकर लहूलुहान हो गए। जिसमें महिला सहित एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा से हाइवे पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी ओर बाइक में टक्कर मारने वाली डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें