फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यूपी 112 को ही बना दिया मयखाना, वीडियो वायरल

Mon, 24 Jun 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट/उरई। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों ने यूपी 112 को ही मयखाना बना दिया। ग्रामीणों ने गाड़ी में क्वार्टर व नमकीन रखी देख इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी ने चालक होमगार्ड को गाड़ी से हटाकर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा है, जबकि तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस कृत्य से विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव के पास शनिवार रात यूपी 112 की गाड़ी ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इसके बाद यूपी 112 की गाड़ी को चला रहा होमगार्ड बाहर निकला और रौब झाड़ने लगा। इस पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। ट्रैक्टर चालक भी गलती न होने पर भड़कने लगा तो बहस होने लगी। तभी लोगों को लगा कि यूपी 112 का चालक नशे में है तो उन्होंने गाड़ी के दरवाजे खोलकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इस पर गाड़ी में एक शराब का क्वार्टर व नमकीन गिलास आदि वीडियो में फुटेज में कैद हो गया। वीडियो बनता देख होमगार्ड चालक आनंद कुमार वीडियो बना रहे ग्रामीणों से गिड़गिड़ाने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन की किरकिरी होने लगी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने चालक को हटाकर उसके विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है, इसके साथ ही गाड़ी में तैनात सिपाही जगत सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

फिलहाल वीडियो के वायरल होने से विभाग की जमकर किरकिरी हुई। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही होमगार्ड को हटाकर उसके विभाग में वापस करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। चालक के नशे में होने की जानकारी अधिकारियों को न देने पर सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें