फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसी प्रशिक्षण के लिए किसानों का जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कृषि की तकनीक जानकारी के लिए जिले के प्रत्येक ब्लाक से चयनित किसानों को झांसी के कृषि विद्यालय भेजा गया। बुधवार को सीडीओ अभय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन

बता दे कि एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना अंतर्गत कृषि विभाग व आशा ग्रामोद्योग संस्थान के द्वारा जिले के किसानों को तकनीकी जानकारी के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम झांसी के राजकीय कृषि महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के 54 किसानों को चयनित किया गया। कृषि उप निर्देशक ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक से छह किसानों को लिया गया है। सभी को पांच दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर सहकार भारती उत्तर प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन, उप निदेशक कृषि आर के तिवारी, सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, आशा संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, बुंदेलखंड महा परिषद के उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, अनुरागिनी संस्था के समन्वयक सत्यम मिश्रा, जितेंद्र पांडेय, दीपक वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें