फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अनियंत्रित डंपर अमरूद के बाग में घुसा, महिला की मौत, दो घायल

Sat, 23 Nov 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई से राठ की ओर जा रहा एक डंपर डकोर थाने के पास अनियंत्रित होकर अमरूद के बाग में घुस गया। इससे बाग के अंदर बैठीं दो महिलाएं और एक युवक चपेट में आकर घायल हो गए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

उरई से राठ की ओर जा रहा तेज रफ्तार बाइस चक्का डंपर शुक्रवार को डकोर थाने के पास अनियंत्रित होकर पास स्थित अमरूद के बाग में करीब 40 फीट अंदर तक घुस गया। बगिया के अंदर बैठीं डकोर निवासी जशोदा (40) पत्नी रमेश वर्मा, सुषमा (42) पत्नी कुंवर किशोर यादव व पुत्तन वर्मा (40) डंपर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को ग्रामीणों की मदद से निकलवाकर मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां जशोदा को मृत घोषित कर दिया। घायल सुषमा व पुत्तन का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक मौका पाकर भाग निकला। पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में ले लिया है, डंपर चालक की शराब के नशे में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें