फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक खंदक में गिरी, भाई-बहन घायल

Sat, 09 Mar 2019 11:39 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
accident - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

उरई कोतवाली क्षेत्र के अजनारी गांव निवसी बृजेंद्र सिंह (29) अपनी बहन साक्षी पुत्री बालादीन कुशवाहा को बाइक से लेकर शनिवार की सुबह 11 परीक्षा दिलाने सनातनधर्म महाविद्यालय जा रहा था। तभी मड़ोरा गांव के पास सड़क पर पड़ी मिट्टी के ढेर में चढ़कर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में गिर गई। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्री कराया।

विज्ञापन


उधर, शहर के हिंदुस्तान लीवर फैक्ट्री के सामने कालपी रोड के पास शनिवार की सुबह 11 बजे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार भारत सिंह (28) पुत्र कामता प्रसाद निवासी मुरलीपुर थाना कुठौंद गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने घायल पड़े युवक को मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया और इसकी सूचना परिजनों को दे दी। उधर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को चौकी में खड़ा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें