भारी वाहनों का डायवर्जन करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कालपी के निर्माणाधीन हाईवे के कारण रोजाना जाम लगता है। इससे लोग घंटे परेशान रहते हैं। लोग कालपी को जाम वाला नगर कहकर भी बुलाने लगे हैं। इसी बीच हाईवे का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसके चलते जाम की समस्या भी गहरा गई है। इसके लिए प्रशासन ने वाहनों को डायवर्जन की रणनीति बनाई है। इसके तहत झांसी से कानपुर की तरफ आने वाले ट्रक जोल्हूपुर मोड़ से डायवर्ट होकर कदौरा, हमीरपुर होते हुए कानपुर पहुंचेंगे।
जबकि औरैया इटावा जाने वाले ट्रक जोल्हूपुर मोड़ से डायवर्ट होकर महेबा, मदारीपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। रात बारह बजे से सुबह छह बजे के दरम्यान यह डायवर्जन व्यवस्था खत्म रहेगी और वाहन सीधे कालपी हाईवे होकर निकल सकेंगे। कालपी कोतवाली के कार्यवाहक कोतवाल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि एक व्यवस्था एक महीने तक रहेगी। कालपी बाईपास फोरलेन, हाईवे में ओवरब्रिज व सर्विस लेन निर्माण के कारण यह व्यवस्था की गई है। उधर उरई कोतवाल शिवगोपाल ने डायवर्जन व्यवस्था को लेकर शहर कोतवाली के संकट मोचन के पास पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं, ताकि भारी वाहनों को डायवर्जन के दौरान दिक्कत न हो। एसपी ने भी डायवर्जन स्थल का निरीक्षण किया।