दिल्ली जा रही रोडवेज बस जालौन रोड स्थित आईटीआई कालेज के पास अनियंत्रित
होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार सिपाही
समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया
गया, जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। तीन घायलों की हालत ज्यादा
नाजुक होने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
उरई से दिल्ली
जाने वाली रोडवेज बस रविवार की शाम पांच बजे सवारियां भरकर रवाना हुई।
जालौन रोड स्थित आईटीआई कालेज के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बस सड़क
के किनारे पेड़ से टकरा गई। बस की रफ्तार ज्यादा होने से अगला हिस्सा
चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में बस में सवार मध्यप्रदेश पुलिस का सिपाही
सोमदत्त तिवारी, उसकी पत्नी अर्चना
तिवारी व दो बेटे, प्रभूदयाल (54) पुत्र
रघुवर निवासी ब्लाक कालोनी जालौन, रामनारायण सिंह (50) पुत्र लल्ला सिंह
निवासी रूरी पारा हमीरपुर, रमाकांती (45) पत्नी छिंगे निवासी हरक ौती
जालौन, मुन्ना पुत्र हरजू निवासी इटैलिया जिला हमीरपुर, रामसेवक (38) पुत्र
घसीटा, सोनू (13) पुत्र रामसेवक निवासी करिहारी हमीरपुर, प्रवेंद्र (32)
निवासी बोखर थाना जरिया जिला
हमीरपुर समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज
के दौरान सिपाही सोमदत्त तिवारी की मौत हो गई। रामसेवक, सोनू व प्रवेंद्र
की हालत ज्यादा गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं
हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार हो गए।