कुठौंद। खेत की मेड़ को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। जिसमें चाचा ने भतीजे के सिर में कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों व परिजनों ने उसे थाने पहुंचाया। जहां पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए पीएचसी भेज दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र मंडोरा निवासी शिववीर उर्फ मोनू का खेत की मेड़ को लेकर चाचा राजेश सेंगर उर्फ राजू से विवाद हो गया। राजेश ने शुक्रवार की देर शाम मोनू के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर कुठौंद थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। घायल ने अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस बाबत थाना प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।