फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फूफा ने बुआ को पहले बेरहमी से पीटा फिर फंदे पर लटका दियाे

Sun, 17 Nov 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला का फंदे पर शव लटका मिलने के मामले में उसकी भतीजी ने फूफा व ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह शादी के बाद से ही बुआ के पास रह रही थी।
विज्ञापन

पहले फूफा ने बुआ को लाठी-डंडों से पीटा और फिर आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया और जब उसने विरोध किया तो उससे भी मारपीट की। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
थाना क्षेत्र के धामनी गांव निवासी शेर सिंह दोहरे की 20 वर्षीय पत्नी रागिनी का शव शुक्रवार की दोपहर फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद से ही पति सहित सभी परिजन मौके से फरार हो गए थे। जानकारी पर पहुंचे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी 21 जून को शेर सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसकी बहन के साथ मारपीट करते थे। सभी ने मिलकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन

मृतका की भतीजी 12 वर्षीय शिवान्या उर्फ अनुष्का ने बताया कि वह शादी के बाद से ही वह अपनी बुआ के साथ रहने आ गई थी। बताया कि सुबह फूफा शेर सिंह ने बुआ को लाठी-डंडों से मारा और उनके पेट में लात मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। जब उनकी मौत हो गई तो साड़ी का फंदा लगाकर बुआ को टांग दिया। जब उसने शोर मचाया तो उसे भी मारा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें