फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में एक ही गांव के दो युवकों की मौत

Sat, 23 Dec 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बब्बू पटेल (45) की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था। वह गांव में ही समोसे की दुकान चलाता था। वहीं गांव के ही भैय्यन (35) का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला। ग्रामीणों का कहना है कि वह शराब का आदी था। दोनों के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है। जांच पड़ताल करवाएंगे।(संवाद)
विज्ञापन


वृद्धा ने जहर खाकर जान दी
एट। थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी जगमोहन की 60 वर्षीय पत्नी चंदुर्रावाली ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। साथ ही वह मानसिक रूप से भी विक्षिप्त थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता का कहना है कि परिजनों ने जानकारी नहीं दी है। पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें