फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: हैंडओवर से पहले ही सड़कें खराब, बुझ गईं लाइटें

Sat, 23 Dec 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। औद्योगिक विभाग को हैंडओवर करने से पहले ही पीडब्ल्यूडी की प्रांतीय खंड शाखा द्वारा कालपी औद्योगिक क्षेत्र में कराए गए काम जवाब देने लगे। सड़कें उखड़ गईं हैं, लाइटें बुझी हुईं हैं। उद्यमियों ने बैठक में समस्या उठाई तो डीएम ने इस पर जांच बैठा दी। एसडीएम के नेतृत्व में औद्योगिक विभाग और सिचाई विभाग के अधिकारी इस जांच कमेटी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले कालपी औद्योगिक क्षेत्र में करीब ढाई करोड़ के बजट से काम शुरू किए गए थे। इसमें पार्क बनाया गया। इंटरलॉकिंग सड़कें तैयार की गईं और पथ प्रकाश के लिए लाइटें लगा गईं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने यह कार्य तो कर लिया गया, लेकिन जब तक वह औद्योगिक विभाग को यह सौंपता, स्थिति बिगड़ने लगी। उद्यमियों के अनुसार लोहे का गेट खराब हो गया। पुलिया टूट गई, जिस वजह से वहां पौधे लगाकर लोगों को आगाह किया जा रहा है। लाइटें जल नहीं रही हैं।
डीएम राजेश कुमार पांडेय ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच बैठा दी है। वहीं उरई औद्योगिक क्षेत्र में तैयार की जा रही सड़क के अधूरे काम पर डीएम ने नाराजगी जताई। मार्च तक हर हाल में काम पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सब्जी मंडी शिफ्टिंग का नहीं ले पा रहे फैसला
-मौनी मंदिर के सामने सब्जी मंडी लगती है। उद्यमियों ने पिछली बैठक में इसे शिफ्ट करने की मांग की थी। इसे स्वीकार लिया गया, लेकिन शिफ्ट नहीं किया जा सका। उद्यमियों ने फिर इस मंडी को राठ रोड पर फ्लाईओवर के नीचे ले जाने की मांग रखी है। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण कर लिया है। शिफ्टिंग को लेकर जल्द कार्रवाई होगी। वहीं बजरिया में लगने वाले मछली बाजार को रामकुंड में तय स्थान पर शिफ्ट करने की मांग उठी।


फीडर चालू करने के लिए बिजली विभाग ने फिर मांगा समय
-कालपी औद्योगिक क्षेत्र में नए फीडर को लेकर बिजली के पोल लग गए, लेकिन अब तक लाइन चालू नहीं हो सकी। उद्यमियों ने मुद्दा उठाया तो डीएम ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जाहिर की। इस पर अधिशासी अभियंता ने 15 दिन के भीतर फीडर चालू करने की बात कही। यह मुद्दा पहले भी बैठक में उठा था। उरई शहर में बिजली का खंभा नीचे से गलने की वजह से उसके गिरने का खतरा बताया गया। यह खंभा खोआ मंडी में लगा है, जिसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग को कहा गया।

नहीं बदला लेबर बाजार
-रामलीला मैदान के पास काफी संख्या में लेबर पहुंचती है। जाम और तमाम दिक्कतों के चलते उद्यमी उसका स्थानांतरण मंगलम के पास चाहते हैं। इस मुद्दे पर पिछली बैठक में चर्चा हुई थी। इस बार फिर उस पर चर्चा कर आश्वासन दिया गया है।


-कालपी औद्योगिक क्षेत्र में पार्क, सड़क, पथ प्रकाश, लोहे का गेट लगाया गया। उद्योग विभाग को हैंडओवर करने से पहले ही वह खराब हो गया। इसकी शिकायत की तो डीएम ने इसे गंभीता से लेते हुए जांच बैठा दी। औद्योगिक क्षेत्र में बिजली फीडर का काम अब तक पूरा नहीं हो सका, यह फिर बैठक में रखा गया। इस बार रेलवे के अधिकारी पहुंचे थे, जिन्हें गार्डनर ऊंचा करने को कहा गया है, ऐसा होगा तो काफी सहूलियत रहेगी।
नरेंद्र कुमार तिवारी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हाथ कागज निर्माता समिति कालपी


मछली बाजार के लिए स्थान चिन्हित है, लेकिन फिर भी वह बजरिया में लगता है। मौनी मंदिर के सामने अतिक्रमण कर रही सब्जी मंडी और लेबर बाजार को शिफ्ट करने के लिए कई बार मांग उठा चुके हैं। लेकिन अब तक हल नहीं मिल सका है। औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संतोष गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें