फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग गांवों में दो युवकों ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना सिरसा कलार के ग्राम मलथुआ निवासी प्रवीण कुमार उर्फ पिंटू (35) पुत्र गंगाराम की छिरिया सलेमपुर स्थित ससुराल में 28 दिसंबर को साले अजीत की शादी थी। वहां इसमें शामिल होने वह पत्नी डोली व पांच बच्चों के साथ आया था। परिजनों के अनुसार, साले की शादी में आए बहनोई ने शराब पी। इस बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। गुरुवार की भोर वह शौच के लिए निकला और साथ में पत्नी की साड़ी ले गया। गांव के बाहर मलकपुरा मार्ग के किनारे खड़े बबूल के पेड़ पर वह साड़ी से फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। जब वह देर तक वापस नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। तब घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी में हुई। वहां जुगल किशोर उर्फ कल्लू (20) पुत्र रामकुमार ने बुधवार की रात मफलर से फांसी लगा ली। कारण पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार, रात में वह खाना खा पीकर कमरे में चला गया। गुरुवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। एसआई गंगासागर ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें