उरई कोतवाली के गांव गढ़र के पास बाइकाें की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दोनाें बाइक सवार युवक सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें झांसी ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों युवकों की जान हेलमेट नहीं
लगाने से गई। शहर कोतवाली के गांव गढ़र निवासी अंकित प्रजापति (25) पुत्र हरदास अपनी बाइक से गुरुवार को कि सी काम से कुकरगांव जा रहा था। उधर गढ़र का ही रहने वाला जीतू पटेल (19) पुत्र राजकुमार उरई से अपने गांव वापस जा रहा था। गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे जब दोनाें बाइक मगरायां गांव के पास मोड़ पर पहुंचीं तो उनमें सीधी भिड़ंत
हो गई। इससे दोनाें बाइक सवार सड़क पर सिर के बल गिर गए। दोनाें ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर झांसी पहुंचे और
उनका उपचार शुरू हुआ। देर रात दोनाें की उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई। पुलिस ने दोनाें शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही गांव में दो युवकाें की मौत से मातम पसरा है। शुक्रवार की देर शाम दोनाें के शव गांव लाए गए तो कोहराम मच गया। दोनाें ही परिवाराें ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
दुर्घटना में युवक की मौत में रिपोर्ट
जालौन कोतवाली के छह पुला पर टेपाें की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पिता माताप्रसाद निवासी परवई थाना जालौन ने आटो चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, आटा थाना व कस्बा निवासी आशाराम ने थाना पुलिस को कोर्ट के आदेश बताते हुए बताया कि 1 जून को उर्वशी फैक्ट्री उरई के पास ट्रक चालक ने उसके पुत्र हेमंत की बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उरई कोतवाली पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना की बात कही है।