फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: होली पर दो गांवों में मारपीट, दो महिलाएं समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। होली पर्व के दौरान क्षेत्र में जहां अधिकांश स्थानों पर शांति का माहौल रहा, वहीं दो गांवों में हुई छुटपुट मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी बबिता गुरुवार शाम अपने पुत्र प्रदीप के साथ घर के बाहर बैठी थीं। शराब के नशे में धुत गांव के ही राजेश और गोपाल वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। बबिता ने विरोध किया तो शोर सुनकर राजेश की पत्नी कुंजा और पुत्र गोलू भी मौके पर पहुंच गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। इसमें बबिता और उनका पुत्र प्रदीप घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

दूसरी घटना हरौली गांव की है। यहां की निवासी रमा देवी खेत से काम करके घर लौट रही थीं। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचीं, तभी शराब के नशे में धुत रामदास गाली-गलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया तो रामदास ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उनकी मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बिकेश बाबू ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए हरौली निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें