फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति की हरकतों से परेशान दो पत्नियों ने बच्चों संग कपड़ों में पेट्रोल डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो पत्नियां होने के बावजूद युवक एक युवती को ले गया। परेशान दोनों पत्नियां मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचीं और खुद व बच्चों के कपड़ों में पेट्रोल डाल लिया। घटना से खलबली मच गई और पुलिस ने रोका। सूचना पर पहुंची सीओ दोनों को कोतवाली ले गईं और कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एट कस्बे के लक्ष्मीनारायण पैलेस के पास रहने वाले जितेंद्र अहिरवार ने सात साल पहले जिगनी निवासी विनीता (32) से शादी की थी। जिससे उसके एक पांच साल की बेटी है। इसके बाद उसने बजीदा गांव निवासी पूजा के परिजनों से झूठ बोला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है और पूजा से भी शादी कर ली। आरोपी दोनों को अलग-अलग रखता था।
वह मई 2024 में तीसरी शादी करने जा रहा था। तब दोनों पत्नियों ने पहुंचकर शादी रुकवा दी थी। महिलाओं का आरोप है कि 25 जनवरी को उनका पति जितेंद्र एक युवती को ले गया है। साथ ही जितेंद्र की मां व बहन उन्हें घर में नहीं घुसने दे रही हैं। इससे परेशान हैं। मंगलवार को दोनों कलेक्ट्रेट पहुंची और अपने व बच्चों के कपड़ों में पेट्रोल डाल लिया। इससे परिसर में खलबली मच गई और आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों व लोगों ने रोका। सूचना पर पहुंची सीओ अर्चना सिंह दोनों महिलाओं को कोतवाली ले आईं और उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें