फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पनवेल एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को रोक-रोककर चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ से कानपुर गंगापुल व पामा स्टेशन के बीच चल रहे आटोमैटिक सिग्नल के काम होने की वजह से गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से एक घंटा 20 मिनट देरी से संचालित किया गया। वहीं लखनऊ से कानपुर गंगापुल के बीच 45 मिनट रोककर चलाया गया। इस वजह से निर्धारित समय से 1.30 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

मुंबई से छपरा जाने वाली त्योहार स्पेशल (05096) ट्रेन की चाल गुरुवार को गड़बड़ा गई। उसके निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे के स्थान पर दूसरे दिन सुबह के पांच बजे आने की संभावना है। यह ट्रेन निर्धारित समय से 15 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही है। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस (12598) के भी निर्धारित समय से 12 घंटे से अधिक देरी से आने की संभावना है। मुजफ्फरपुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (01044) पांच घंटा 25 मिनट, गोरखपुर से तिरुअनंतपुरम जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12511) सात घंटा 25 मिनट देरी से आई।
पटना से झांसी जाने वाली त्योहार स्पेशल (04184) चार घंटा 17 मिनट देरी से आई। दानापुर से पुणे की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल 01432) 5 घंटा 16 मिनट देरी से आई। गाजीपुर सिटी से पुणे की ओर जाने त्योहार स्पेशल (01432) पांच घंटा 42 मिनट देरी से चल रही है। इसके अलावा आसनसोल से मुंबई की ओर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01146) निर्धारित समय से 3 घंटा 16 मिनट देरी आई।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि एक महीने के बाद भी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की स्थिति नहीं सुधरी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों का संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें