फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें निरस्त, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लखनऊ मंडल के अमौसी स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत के चलते बुधवार को झांसी से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे कानपुर तक जाने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दरअसल, यह इंटरसिटी इस रेलखंड की लाइफलाइन मानी जाती है। खास बात यह है कि इस ट्रेन के संचालन के लिए सांसद नारायणदास अहिरवार ने भी डीआरएम झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार से वार्ता की थी। डीआरएम ने भी ट्रेन संचालन का आश्वासन दिया था।
बुधवार को इंटरसिटी के अलावा झांसी से लखनऊ जाने वाली पैसेंजर भी निरस्त रही। इसके अलावा कई ट्रेनें घंटों देरी से आईं। दानापुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (01018) साढ़े चार घंटा, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली त्योहार स्पेशल (01079) चार घंटा 52 मिनट, गोरखपुर से मुंबई त्योहार स्पेशल (01080) डेढ़ घंटा, उधना से सूबेदारगंज त्योहार स्पेशल (04156) दो घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनों को निरस्त किया गया है। काम पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन सुचारु होगा।


उज्जैन में ट्रैक मरम्मत के चलते 12 ट्रेनों होगी प्रभावित
उरई। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर ट्रैक मरम्मत के कारण कई ट्रेनें 10 से 15 अक्तूबर तक प्रभावित रहेंगी। झांसी-कानपुर रूट की 12 ट्रेनें भी इसमें शामिल हैं।
इंदौर से बनारस जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस 13 और 15 अक्तूबर को उज्जैन में नहीं रुकेगी। पटना-इंदौर एक्सप्रेस को 13 व 15 अक्तूबर को देवास स्टेशन पर नहीं रोका जाएगा। इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन (19321) का ठहराव 11 अक्तूबर को देवास में रद्द किया गया है।
बनारस से इंदौर जाने वाली (20415) ट्रेन 12 अक्तूबर को निर्धारित मार्ग के स्थान पर मक्सी, देवास होकर इंदौर जाएगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 20414 को 14 अक्तूबर को इसी मार्ग से गुजारा जाएगा। इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19314) 10 अक्तूबर को मक्सी होकर इंदौर जाएगी। यह ट्रेन उज्जैन नहीं जाएगी।
बढ़नी से बांद्रा त्योहार स्पेशल (09043) 13 अक्तूबर को उज्जैन में नहीं रुकेगी। सूबेदारगंज से उधना त्योहार स्पेशल (09118) 11 अक्तूबर को उज्जैन नहीं रुकेगी। पटना-इंदौर ट्रेन (19322) 13 अक्तूबर को उज्जैन न जाकर मक्सी होकर इंदौर जाएगी। कामाख्या से डॉ. आंबेडकर नगर इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (19306) 12 अक्तूबर को उज्जैन के स्थान पर माक्सी होते हुए जाएगी। कटिहार से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल (09190) 14 अक्तूबर को उज्जैन नहीं रुकेगी, सीधे मुंबई जाएगी।

उज्जैन स्टेशन पर रीमॉडलिंग के तहत ट्रैक मरम्मत के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। काम पूरा होने के बाद व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को सुगमता मिलेगी।
विज्ञापन

- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें