फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी समेत दो ट्रेनें निरस्त, कुंभ स्पेशल दो घंटे देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और गोरखपुर से हैदराबाद डेक्कन एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

मौसम और ट्रैक मरम्मत काम के चलते रेल प्रशासन ने अलग-अलग ढंग से ट्रेनों का संचालन बंद किया है। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह परेशानी यात्रियों के लिए फरवरी महीने तक रहेगी। इसके अलावा झांसी से सूबेदारगंज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटा अधिक देरी से आई। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दो घंटे से अधिक प्लेटफार्म पर गुजरने पड़े। झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मौसम और काम के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सही समय से होने लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें