फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीसीए मुरादाबाद ने उन्नाव और आगरा ने जालौन रेड को हराया

Mon, 03 Feb 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों के साथ महिला टी 20 टूर्नामेंट के आयोजक।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन द्वारा स्व. मुन्नी देवी सिरोठिया स्टेट महिला टी 20 चैंपियन लीग के पांचवें दिन दो मैच खेले गए। इसमें डीसीए मुरादाबाद ने उन्नाव और आगरा ने जालौन रेड को हराया।
विज्ञापन

रविवार को पहले मैच का शुभारंभ यूपीसीए के निदेशक श्यामबाबू ने किया। पुलिस लाइन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट का पहला मैच डीसीए उन्नाव रेड और डीसीए मुरादाबाद के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए उन्नाव की टीम 19.5 ओवर में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में मुरादाबाद की टीम ने मात्र 13.1 ओवरों में 8 विकेट खोकर 65 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वहीं, दूसरा मैच आगरा और जालौन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आगरा ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 188 रन बनाए। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उतरी जालौन की टीम 17.1 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

लीग मैचों के दौरान टूर्नामेंट आयोजक प्रदीप सिरोठिया, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, सचिव विकास कुमार, विनय कुमार सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह, राजेंद्र लल्ला, उदयवीर सिंह, डॉ राकेश रंजन शर्मा, राजकुमार, ओमवीर, कमल सैनी, रिक्की सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें