फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसान की जेब से दो हजार रुपये उड़ाए

Sun, 03 Aug 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बैंक से रुपये निकालकर बाजार में सामान खरीदने गए वृद्ध किसान की जेब से किसी ने 2000 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी वृद्ध किसान नारायणदास (80) कई दिनों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आने का इंतजार कर रहे थे। शनिवार को किसान सम्मान निधि के रुपये आने की जानकारी होने पर वह दोपहर में इंडियन बैंक की मंडी शाखा से रुपये निकालने गए थे। बैंक के खाते से 2000 रुपये निकालकर उन्होंने रुपये कुर्ता की जेब में रख लिए और वह बाजार में किराना का सामान लेने चले गए।
विज्ञापन

बाजार में सामान खरीदकर जब दुकानदार को रुपये देने के लिए उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उनकी जेब से रुपये गायब थे। इधर-उधर पूछताछ भी की पर कुछ पता नहीं चला। बाजार में मौजूद राहुल, विनय आदि ने कोतवाली पुलिस से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बैंक के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिस की ड्यूटी लगाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें