फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतवा में दो बहनें डूबीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के ददरी गांव में बुधवार को पिता के साथ बेतवा नदी में नहाने गईं दो बहनें गहरे पानी में चले जाने से डूब गईं। चीख सुनकर दौड़े पिता व अन्य लोगों ने एक को तो बचा लिया, लेकिन दूसरी तेज बहाव में बह गई। पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोंरों से उसकी तलाश कराई। छात्रा को खोजने के लिए एसडीआरएफ टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

ददरी गांव निवासी इंद्रकुमार बेटी अंजलि (09), ममता (13), खुशबू (08) व बेटे आयुष (06) के साथ गांव से एक किलोमीटर दूरी पर निकली बेतवा नदी में नहाने गया था। सभी नदी के किनारे नहा रहे थे, इसी दौरान अंजलि व ममता नदी के गहराई वाले स्थान पर चली गई और पानी में डूबने लगीं। चीख सुनकर पिता ने आसपास के लोगों को आवाज लगाई। इस पर वह लोग बचाने में जुट गए। लोगों ने ममता को तो बचा लिया, लेकिन गहराई में चले जाने से अंजलि का कोई पता नहीं चला।
पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश कराई। उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी दी तो पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की। आठ घंटे बीतने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने अंजलि कक्षा तीन की छात्रा है। वह गांव के ही विद्यालय में पढ़ती है। उसके न मिलने से मां गुड्डी रानी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि टीम लगातार बालिका की तलाश में लगी है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें