फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अवैध खनन पर दो पोकलैंड मशीनें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम ने तहसील कालपी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया। टीम ने भेड़ी-04 स्थित रवि प्रताप कॉन्ट्रैक्टर के खनन पट्टे पर औचक निरीक्षण किया गया, जहां जांच के दौरान निर्धारित पट्टा क्षेत्र की सीमा से बाहर खनन कार्य संचालित होता पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर दो पोकलैंड मशीनें अवैध रूप से खनन कार्य में लगी मिलीं जिनको तत्काल सीज कर दिया गया। साथ ही पट्टा शर्तों का उल्लंघन कर अवैध खनन करने के मामले में संबंधित पट्टाधारक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला टास्क फोर्स द्वारा मौके पर खनन क्षेत्र का सीमांकन सत्यापित किया गया और आवश्यक साक्ष्य एवं अभिलेख संकलित किए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित पट्टा सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें