फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 29 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर बाइक की टक्कर और एचटी लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बाइक की टक्कर से घायल हुए पूर्व प्रवक्ता ने इलाज के दौरान ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर एक खलासी एचटी लाइन की चपेट में आने से जान गवां बैठा।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से पूर्व प्रवक्ता की मौत
बाजार करने जा रहे रिटायर्ड प्रवक्ता को तेज रफ्तार बाइक सवार ने रविवार की शाम  लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को परिजनाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टराें ने मेडिकल कालेज ग्वालियर रेफर कर दिया।सोमवार की देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी गजराज सिंह (65) रविवार को कस्बे में पैदल जा रहे थे। तभी रामपुरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनाें ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजनाें के मुताबिक  वह हादसे के बाद से ही कोमा थे। सोमवार की देर रात करीब तीन बजे उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया। मंगलवार को सुबह जब उनका शव चितौरा गांव आया तो वहां लोगों की भीड़ लग गई।

एचटी लाइन की चपेट में आने से खलासी की मौत
मौरंग भरने कदौरा के जलालपुर घाट पर जाते वक्त ट्रक की केबिन पर बैठा खलासी ऊपर से निकली एचटी लाइन की चपेट में आ गया और ताराें में उलझ गया। कुछ देर बाद वह वहीं सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जनपद के जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला अमरसिंह निवासी पंकज कुमार (19) पुत्र

सुरेंद्र सिंह यादव ट्रक पर खलासी था। सोमवार की रात करीब 12 बजे वह चालक कल्लू के साथ ट्रक लेकर कदौरा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर मौरंग घाट से मौरंग भरने जा रहा था। चालक के मुताबिक वह ट्रक के ऊपर केबिन में बैठा था। जब ट्रक कदौरा थाना क्षेत्र के गांव समशी गांव के बाहर पहुंचा तो रात के अंधेरे में पंकज झूल रहे एचटी लाइन के तारों को नहीं

देख सका और चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। चालक के मुताबिक वह ताराें में उलझ गया और सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। चालक ने ट्रक रोका और उसे देखा तो

पंकज की सांसेें थम गई थी। चालक ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी पुलिस ने परिजनाें को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें