फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कूड़ा डालने के विवाद में लाठी-डंडे चले, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कूड़ा-कचरा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी असलम ने पुलिस को बताया कि मकान के पास कूड़ा डालने को लेकर तुफैल अहमद से कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि तुफैल ने अपने परिजन खुर्शीद और इकबाल को बुला लिया। दोनों लाठी लेकर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए भतीजे इमरान के होंठ पर खुर्शीद ने डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, इकबाल ने इरफान के हाथ पर लाठी मार दी, जिससे उसकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें